WORLD

जापान में चौराहे पर सड़क धंसी, समा गया ट्रक

यह हादसा जापान के सैतामा प्रांत के याशियो में हुआ।

टोक्यो, 28 जनवरी (Udaipur Kiran) । जापान के सैतामा प्रांत के याशियो में एक चौराहे पर मंगलवार को एक बड़े गड्ढे में एक ट्रक समा गया। इस घटना में एक व्यक्ति को बचा लिया गया। पुलिस को सुबह करीब 9:50 बजे एक आपातकालीन कॉल में कहा गया कि चौराहे पर अचानक जमीन धंस गई। इससे लगभग 10 मीटर चौड़ा और 6 मीटर गहरा गड्ढा बन गया। इस दौरान गुजर रहा एक ट्रक इसमें समा गया।

जापान टुडे समाचार पत्र के अनुसार बचाए गए व्यक्ति की हालत ठीक है। वह आराम से बातचीत कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार चौराहे के आसपास से एक सीवर प्रणाली गुजरती है। सड़क धंसने के कारणों की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Most Popular

To Top