Maharashtra

महात्मा सावित्रीबाई फुले स्मारक के विस्तारीकरण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी

मुंबई, 27 जनवरी (Udaipur Kiran) । पुणे स्थित महात्मा फुले वाडा और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले स्मारक के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और निवासियों के पुनर्वास के लिए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की है। इन कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई है। इस प्रशासनिक मंजूरी से स्मारक के विस्तारीकरण कार्यों में तेजी आएगी।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि पुणे शहर में महात्मा फुले वाडा और क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फुले स्मारक के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण और निवासियों के पुनर्वास के कार्य के लिए 200 करोड़ रुपये की निधि बजट में स्वीकृत की गई है। विस्तारीकरण के तहत भूमि अधिग्रहण और पुनर्वास के बाद फुले वाडा और सावित्रीबाई फुले स्मारक को जोड़ने के लिए एक मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही दोनों स्मारकों का संरक्षण और विकास किया जाएगा। प्रशासनिक मंजूरी के बाद, स्वीकृत निधि को पुणे नगर निगम को वितरित किया जाएगा, जिससे इन स्मारकों के कार्यों में तेजी आएगी।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top