Uttar Pradesh

राम मन्दिर से जुड़े तीन लोगों को मिला पद्म सम्मान

कैलेण्डर के अनुसार राम जन्मभूमि मन्दिर प्रतिष्ठा की वर्षगांठ पर बीते पलों को जीने के लिए उमड़े श्रद्धालु

अयोध्या, 26 जनवरी (Udaipur Kiran) । श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर से जुड़ी तीन विभूतियों को इस बार पद्म सम्मान मिला है।

इसमें श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त निकालने वाले गणेश्वर शास्त्री द्रविड़, मन्दिर के आर्किटेक्ट चन्द्रकांत सोमपुरा और श्रीराम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में अति सक्रिय रहीं साध्वी ऋतम्भरा सम्मिलित हैं। श्री सोमपुरा को वास्तुकला, श्री द्रविड़ को साहित्य शिक्षा और साध्वी ऋतम्भरा को सामाजिक कार्य के लिए पद्म सम्मान हेतु चयनित किया गया है। उन्हें पद्म भूषण जबकि अन्य दोनों लोगों को पद्मश्री से विभूषित किया गया है।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Most Popular

To Top