Haryana

सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन करने से बढ़ी पारदर्शिता:महिपाल

ध्वजारोहण करते मंत्री महिपाल ढांडा

जींद में शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण, सोमवार को स्कूलों में अवकाश

जींद, 26 जनवरी (Udaipur Kiran) ।

जींद के एकलव्य स्टेडियम में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा पहुंचे और ध्वजारोहण किया। महिपाल ढांडा संबोधन के लिए आए तो माइक बंद हो गया। इसके बाद कर्मचारी ने माइक आन किया और महिपाल ढांडा ने संबोधित किया। उन्होंने सोमवार को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की।

ढांडा ने कहा कि 1950 में आज के ही दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। इसी संविधान के कारण हमें सामान्य स्वतंत्रता और समानता का अधिकार मिला। बाबा साहेब और संविधान सभा के तमाम सदस्यों को वह नमन करते हैं, क्योंकि उनकी बदौलत ही भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र गणराज्य देश कहलाता है।

हमारे देश में गरीब और अमीर सभी को समान अधिकार प्राप्त हैं। समाज के कमजोर और पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों व्यवस्थाएं की गई। वह भी बाबा साहेब की देन हैं। सरकार की संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा और आस्था है।

उन्हें प्रदेश का शिक्षा मंत्री होने के साथ-साथ हरियाणा विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री पद का प्रभारी होने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ है। महिपाल ने कहा कि 2024 में अग्निवीर योजना लागू की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा एक हरियाणवी एक की नीति पर काम किया जा रहा है।

सरकारी योजना को पार्दर्शिता से लागू करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम लागू किया और लोग उनका लाभ ले रहे हैं।

महिपाल ढांडा ने कहा कि केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को 2030 को सुचारू रूप से लागू करने ऐलान किया है। नई शिक्षा नीति लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। हमारे युवा व खिलाड़ी बड़े-बड़े उपलब्धियां प्राप्त करके देश का नाम रोशन कर रहे हैं,वह चाहे किसी भी क्षेत्र में हो। पीएम नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत जिले में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की नीति लागू की। हम सब मिलकर सशक्त भारत विकसित भारत का निर्माण करेंगे। हम देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लेते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रही। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व वीर वीरांगनाओं को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Most Popular

To Top