Haryana

फरीदाबाद : खेलों के क्षेत्र में हरियाणा की सबसे अलग पहचान : बंडारू दत्तात्रेय

गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय कार्यक्रम में गुब्बारे छोड़ते हुए

महामहिम राज्यपाल ने किया 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण

फरीदाबाद, 26 जनवरी (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद में धूमधाम के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सेक्टर-12 के परेड ग्राउंड में तिरंगा फहराया और सलामी ली। समारोह में उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों ,समाजसेवियों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने कहा कि फरीदाबाद वीरों की भूमि रही है। इस क्षेत्र ने हमेशा देश को वीर दिए है। आज खेल के क्षेत्र में हरियाणा की सबसे अलग पहचान है। हरियाणा के खिलाड़ी सबसे ज्यादा मेडल जीतकर आते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की खेल नीति देश में सबसे बेहतर है। सरकार के द्वारा गरीबों के उत्थान के लिए कई प्रकार की योजनाओं को चला जा रहा है। गरीब लोगों को सरकार मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा सरकार ने किडनी रोगियों को अस्पतालों में मुफ्त डायलिसिस की सेवा देने का काम किया है। सरकार ने आयुष्मान योजना के तहत 70 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्तियों के लिए 5 लाख का बीमा दिया है। सरकार गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए 500 रूपए में गैस सिलेंडर दे रही है। उन्होंने युवाओं को लेकर कहा कि हरियाणा का युवा सबसे आगे हैं। हमारे प्रदेश के खिलाडिय़ों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। यह हरियाणा की खेल नीति का परिणाम है। हरियाणा के खिलाड़ी खेलों में पुरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। हरियाणा सरकार खेलों की हर सुविधा गांव स्तर पर उपलब्ध करा रही है। हरियाणा में सरकार युवाओं के लिए सबसे ज्यादा काम कर रही है। हम सभी को मिलकर देश को आगे बढ़ाना हैं। देश का युवा जितना ज्यादा शिक्षित होगा देश उतना ही आगे बढ़ेगा। हरियाणा पुलिस की डॉग स्क्वायड भी परेड में शामिल हुआ। डॉग स्क्वायड ने कई प्रकार के करतब दिखाकर अपने हुनर का परिचय दिया। पुलिस द्वारा प्रशिक्षण देकर तैयार किए गए स्पेशल डॉग ने आग के गोला के बीच से निकलकर सबको ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस के साथ किस तरह से ये डॉग काम करते हैं, इसके बारे में गतिविधियां करके दिखाई गई।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top