– मेयर पद पर भाजपा की किरण जैसल 9 हजार वोट से आगे
हरिद्वार, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरिद्वार नगर निगम के मेयर व पार्षद पदों के लिए मतो की गिनती जारी है। अभी तक 23 वार्डों में वोटो की गिनती हो चुकी है। जिसमें भाजपा ने 19 वार्ड जीते हैं तो कांग्रेस ने मात्र 4 वार्ड में ही जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 7 हरकी पैड़ी से भाजपा की श्रुति खेवड़िया ने सबसे अधिक 1400 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
मतगणना स्थल भला इंटर कॉलेज के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ इकट्ठी है। अंदर मतगणना चल रही है तो बाहर ढोल नगाड़े बज रहे है।। मेयर प्रत्याशी की मतगणना में दो राउंड पूरे होने पर भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल, कांग्रेस प्रत्याशी से करीब 9 हजार मतों से आगे है।
वार्ड के अनुसार अभी तक जीतने वाले प्रत्याशी इस प्रकार हैं-
वार्ड नंबर 1 सप्तऋषि से भाजपा के आकाश भाटी ने 400 वोट से निर्दलीय अनिल मिश्रा को हराया है।
वार्ड नंबर 2 भूपतवाला से भाजपा की सुनीता देवी ने सीता देवी पर जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर 3 दुर्गानगर से भाजपा सूर्यकांत शर्मा जीते।
वार्ड नंबर 4 खड़खड़ी में कांग्रेस से महावीर वशिष्ठ ने भाजपा के कद्दावर नेता अनिरुद्ध भाटी को हराया है।
वार्ड नंबर 5 श्रीगंगाधर महादेवनगर में त्रिकोणीय मुकाबले के दौरान भाजपा के अनिल वशिष्ठ ने निर्दलीय प्रत्याशी लखन लाल पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के बलराम कड़क तीसरे नंबर पर रहे।
वार्ड नंबर 6 भीमगोडा से भाजपा प्रत्याशी सुमित चौधरी चुनाव जीते हैं, उन्होंने कांग्रेस के कैलाश भट्ट को हराया है।
वार्ड नंबर 7 हरकी पैड़ी से भाजपा की श्रुति खेवड़िया ने 1400 मतों के अंतर से जीती हैं।
वार्ड नंबर 8 गउघाट से कांग्रेस के हिमांशु गुप्ता ने जीत हासिल की है।
वार्ड नंबर 9 ब्रह्मपुरी से कांग्रेस के शोभित सेठी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 10 बिल्वकेश्वर से बीजेपी के सचिन कुमार जीते।
वार्ड 11 श्रवणनाथ नगर से बीजेपी के दीपक शर्मा जीते, उन्होंने कांग्रेस के पार्षद राजीव भार्गव को हराया है।
वार्ड 12 निर्मला छावनी से भाजपा की मंजू रावत ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 13 मायापुर से भाजपा के ईष्टदेव सोनी जीते।
वार्ड 14 ऋषिकुल से भाजपा के ललित रावत चुनाव जीतें है।
वार्ड 15 विवेक विहार से कांग्रेस के विक्की भूषण जीते है, उन्होंने भाजपा के पार्षद को हराया है।
वार्ड नंबर 16 शिवलोक से भाजपा प्रत्याशी निशा नौडियाल जीती हैं।
वार्ड नंबर 17 टिबड़ी से भाजपा प्रत्याशी रानी देवी जीती है।
वार्ड नंबर 18 गोविंदपुरी में भाजपा की ममता नेगी ने जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 19 खन्नानगर में भाजपा की मोनिका सैनी ने कांग्रेस को हराकर जीत दर्ज की हैं, यह वार्ड पूर्व मंत्री मदन कौशिक का गृह वार्ड है।
वार्ड 20 मॉडल कॉलोनी आवास विकास से भाजपा के राजेश शर्मा तीसरी बार चुनाव जीते हैं। वार्ड 21 में भाजपा की पिंकी चौधरी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 22 में भाजपा की सपना शर्मा ने परचम लहराया है। वार्ड 23 में भी भाजपा की आशी भारद्वाज विजई रही हैं।
मेयर प्रत्याशी–
अभी तक हुई 2 राउंड की गिनती में हरिद्वार से भाजपा की मेयर प्रत्याशी किरण जैसल, कांग्रेस की अमरेश देवी से 8843 मतों से आगे चल रही हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला