नई दिल्ली, 24 जनवरी (Udaipur Kiran) । दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पूर्वांचल के दिल्ली में बिजवासन विधानसभा नेता शिवजी सिंह शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए। भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा तथा सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी कार्यालय में पटका पहना कर स्वागत किया।
शिवजी सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि विश्व भोजपुरी सम्मेलन में प्रसिद्ध कालाकारों का 15 साल से बौद्धिक और साहित्यिक प्रभाव रहा है।
उन्होंने कहा कि सिंह के भाजपा में शामिल होने से पूर्वांचलियों में काफी प्रभाव पड़ेगा। इनके आने से भारतीय जनता पार्टी का आगामी विधानसभा चुनाव में प्रभुत्व बढ़ेगा।
शिवजी सिंह ने बताया कि वह लगभग 35 साल से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस में अस्तित्व का सवाल आ गया था, इसलिए भाजपा में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली की जनता के काम करेंगे।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पांच फरवरी को वोट डाले जाएंगे और आठ फरवरी को मतगणना होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / माधवी त्रिपाठी