Haryana

यमुनानगर: राेडवेज कर्मियाें की मांगाें काे जल्द पूरा करे सरकार

बैठक के दौरान साझा मोर्चा

यमुनानगर, 24 जनवरी (Udaipur Kiran) । हरियाणा रोडवेज डिपो सांझा मोर्चा की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक अहम गेट बैठक की गई। जिसमें मांगे जल्द पूरी न होने पर आंदोलन करने का निर्णय भी लिया गया।

शुक्रवार को इस मौके पर हरियाणा रोडवेज यमुनानगर डिपो के प्रधान राजिंदर कांबोज व जगजीत सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारी मांगों को लेकर डिपो महाप्रबंधक यमुनानगर से कई बैठक हुई। जिसके अंतर्गत हमारी कुछ मांगों को मान लिया गया। अधिकतर मांगे हमारी लंबित पड़ी है। जिन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर रोडवेज कर्मियों में भारी रोष है। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले रूट स्टेशनों में छेड़छाड़ कर किलोमीटर तो बढ़ाए गए है। लेकिन कर्मचारियों को न तो ओटीआर दी जा रही और न ही ओवर टाइम दिया जा रहा है। जिससे कर्मियों में भारी रोष है।

उन्होंने कहा कि अंबाला रूट पर बसों के अधिकतर टाइम काट दिए गए हैं जिसके चलते यात्रियों में भारी परेशानी हो रही है और बस स्टैंड पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहता है।। वहां ऐसा ही हाल यमुनानगर से नारायणगढ़ रूट का भी है। इन रूट पर निजी बस ऑपरेटर चालकों का कब्जा हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाप्रबंधक यमुनानगर डिपो द्वारा मुख्यालय के आदेशों की अवहेलना भी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सांझा मोर्चा के साथ महाप्रबंधक बैठक कर लंबित मांगों का समाधान नहीं करते तो गेट बैठक बुलाकर आंदोलन करने का निर्णय लिया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top