Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

कामधेनु गौ-अभ्यारण्य सालरिया में वेदलक्षणा महा-महोत्सव और गौ-कथा में सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौ-शेड में जाकर गौवंशों के पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया

– कामधेनु गौ-अभ्यारण्य सालरिया में वेदलक्षणा महा-महोत्सव और गौ-कथा में सम्मिलित हुए उप मुख्यमंत्री, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

भोपाल, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार गौ-सेवा के लिये प्रतिबद्ध है। प्रदेश में वर्ष 2024 को गौ-संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया गया। उन्होंने कहा कि गौ-माता सम्पूर्ण मानव जाति के लिए पूजनीय है। मानव जाति के कल्याण के लिए गौमाता की रक्षा करना होगी, हमें गौ-माता को निराश्रित नहीं रहने देना है। उन्होंने आह्वान किया कि हर घर में गौ-माता का पालन कर गोकुल बनाएं।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल गुरुवार को आगर-मालवा जिले के कामधेनु गौ-अभयारण्य सालरिया में चल रहे एक वर्षीय वेदलक्षणा गौ-आराधना महोत्सव अंतर्गत गौ-कथा में शामिल होकर कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गौ-अभयारण्य में चल रहे इतने वृहद स्तर के महोत्सव ने गौ-संवर्धन वर्ष को चरितार्थ किया है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौ-अभयारण्य सभाकक्ष में अभयारण्य की व्यवस्थाओं एवं आवश्यकताओं के बारे मे चर्चा की। उन्होंने अभयारण्य की व्यवस्थाओं पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सालरिया को मॉडल अभयारण्य बनाने के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा करेंगे।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गौ-शेड में जाकर गौवंशों के पालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौ-माताओं का पूजन किया तथा पौष्टिक आहार के रूप में गुड़ खिलाया। इस अवसर पर विधायक मधु गहलोत सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top