

पश्चिम चम्पारण(बगहा),23जनवरी (Udaipur Kiran) ।संविधान गौरव अभियान के तहत गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बगहा-02 में भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य लल्ला की अध्यक्षता में भारतीय संविधान के 75वां गौरवशाली यात्रा पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में बगहा जिला संगठन के अंतर्गत आने वाले तीन विधानसभा के त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिसमें मुख्य अतिथि महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवा ने कहा बाबा साहब के आदेशों के पथ पर मोदी सरकार अनवरत गतिशील है। विशिष्ट अतिथि विजय कश्यप द्वारा कहा गया कि देश के बहुजनों के आर्थिक,सामाजिक एवं राजनीतिक न्याय की लड़ाई लड़ने वाले अंबेडकर जी के विरासत को मोदी सरकार आगे बढ़ाते हुए सभी सपनों को साकार कर रही है।
बगहा विधायक राम सिंह ने कहा डॉक्टर साहब के जन्म स्थान से लेकर कर्म स्थान की सभी धरोहर को प्रति स्थापित करने के कार्य कर रही है एवं उनके बताए गए आदेशों का अनुसरण करते हुए समाज के पिछड़े वर्गों को आगे लाने का निरंतर प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में संयोजक नंदकिशोर राम एवं सहसंयोजक प्रमोद राम निवर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नाथ तिवारी ने संबोधित किया।
हिन्दुस्थान नाथ तिवारी
—————
(Udaipur Kiran) / अरविन्द नाथ तिवारी
