Haryana

सोनीपत में जमीन हड़पने काे बनाई मृत महिला की फर्जी वसीयत, दो पर केस

सांकेतिक फोटो

सोनीपत, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । सोनीपत

में जमीन हड़पने के लिए महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर,फर्जी वसीयत तैयार

करने का मामला सामने आया औ। महिला ने अपने पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी की थी। महिला के नाम आई जमीन

काे लेकर यह विवाद है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया

है।

मोहाना

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, झज्जर के बहादुरगढ़ तहसील के गांव कानौदा निवासी कुलवंत

ने बताया कि उनकी मां फूल देवी उर्फ फूलपती की पहली शादी सोनीपत के गांव भटाना जाफराबाद

सुखबीर से हुई थी। सुखबीर की मृत्यु के बाद उनकी मां का करेवा विवाह उनके पिता अंग्रेज

से हो गया था। सुखबीर और अंग्रेज की जमीन तीनों भाइयों के नाम पर आ गई थी। फूलदेवी

की मृत्यु 30 जुलाई 2004 को गांव कानौदा में हुई थी। अब सोनीपत कोर्ट में एक दीवानी

मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें फूलदेवी के नाम से एक फर्जी वसीयत 10 सितंबर 2004

की तारीख की लगाई गई है। एक फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी लगाया गया है, जिसमें मृत्यु

की तारीख 15 सितंबर 2004 दिखाई गई है।

शिकायतकर्ता

के पास मौजूद असली मृत्यु प्रमाण पत्र के अनुसार उनकी मां की मृत्यु 30 जुलाई 2004

को हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने दो भाइयों महेंद्र और सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी

और फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में माला दर्ज कर लिया है। मोहाना थाना पुलिस मामले

में जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top