Haryana

यमुनानगर: सूर्य नमस्कार शारीरिक स्वास्थ का सबसे अच्छा स्रोत: अरोड़ा

विधायक घनश्याम दास अरोड़ा

यमुनानगर, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वाधान में सूर्य नमस्कार 2025 के तहत महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का भव्य आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल, जगाधरी में किया गया। जिसमें घनश्याम दास अरोड़ा विधायक यमुनानगर मुख्य अतिथि व हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

गुरुवार को कार्यक्रम में पहुंचे विधायक घनश्याम दास अरोड़ा द्वारा महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को नमन किया गया तथा अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार सभी जनमानस के लिए शारीरिक स्वास्थ्य प्राप्त करने का सबसे अच्छा स्त्रोत है। सूर्य नमस्कार के निरन्तर अभ्यास द्वारा व्यक्ति अपने शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है तथा रोगों से मुक्ति पा सकता है।

जिला आयुष विभाग अधिकारी डा. प्रतिभा भाटिया ने कहा कि सूर्य नमस्कार अभियान 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जयंती से शुरू होकर लगातार एक महीने तक चलाया जा रहा है। जिसका समापन 12 फरवरी को महर्षि दयानन्द सरस्वती जयंती पर किया जायेगा। इसी कड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। पूरे जिले में आयुष योग सहायक एवं सामाजिक संस्थाओं के द्वारा सूर्य नमस्कार अभियान में लाखों की संख्या में प्रतिभागियों को सम्मिलित किया जा रहा है जोकि जिले के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top