Assam

मौसम विभाग ने प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का जताया अनुमान

বতৰ বিজ্ঞান বিভাগৰ, গুৱাহাটী (ফাইল ফোটো)

गुवाहाटी, 23 जनवरी (Udaipur Kiran) । राजधानी के बरझार स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र, गुवाहाटी ने प्रदेश के आठ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने 24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने आज कोकराझार, धुबड़ी, दक्षिण सालमारा, ग्वालापाड़ा, नगांव, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, होजाई, कार्बी आंगलोंग, हैलाकांदी, श्रीभूमि, माजुली, जोरहाट, शिवसागर, चराईदेव, डिब्रूगढ़ और तिनसुकिया जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

जिन जिलों में मौसम विभाग ने आज येलो अलर्ट जारी किया है, वहां घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। आज सुबह से ही अलर्ट जारी किये गये जिलों में कोहरा छाया हुआ है।

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर

Most Popular

To Top