धौलपुर, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर मनियां कसबे के निकट बुधवार दोपहर एक पिकअप ने ट्रेक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर ट्राली में सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई तथा 29 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद में धौलपुर जिला अस्पताल में 14 तथा मनियां सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में 15 घायलों को उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। ट्रेक्टर ट्राली सवार लोग मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के रहने वाले हैं। हादसे के बाद में मौके पर पंहुची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य चलाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा तहसील के आंतरी थाना इलाके के गांव कल्याणी निवासी करीब तीन दर्जन लोग आगरा जिले के खेरागढ क्षेत्र के बकालपुर में एक शादी समारोह में भात के कार्यक्रम में शामिल होकर बुधवार दोपहर ट्रेक्टर ट्राली से घर वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में मनियां थाना इलाके में सेठ के बाग के पास में पीछे से आ रही एक पिकअप ने ट्रेक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेक्टर ट्राली पलट गई तथा उसमें सवार 60 वर्षीय एक बुजुर्ग नत्था बघेल पुत्र पंकज सिंह निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए 29 अन्य को धौलपुर एवं मनियां के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर,हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सुमित मेहरडा जिला अस्पताल पंहुचे तथा घायलों के उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल बालकिशन, कल्लू, आकाश एवं मन्शाराम को रेफर किया गया है।
हादसे में घायलों के नाम एवं पते
1. बालकिशन पुत्र पातीराम उम्र 35 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
2. कल्लू पुत्र कमल सिंह उम्र 26 साल निवासी लोधी का पुरा तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
3. आकाश पुत्र मुकेश उम्र 18 साल निवासी लोधी का पुरा तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
4. मन्शाराम पुत्र रघुवीर जाति बघेल निवासी तोडा का बाग करहेरा जिला शिवपुरी मप्र
5. प्रेंश पुत्र लज्जाराम उम्र 45 साल निवासी बरिया सिराय जिला टेकनपुर मप्र
6. बल्ली पुत्र देवी सिंह जाति बघेल उम्र 40 साल निवासी बाबू पिछोर ग्वालियर मप्र
7. कमल सिंह पुत्र दुर्गा जाति बघेल उम्र 60 साल निवासी कल्याणी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
8. रोध पुत्र सोवरन जाति बघेल उम्र 45 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
9. मोहनलाल पुत्र रघू जाति बघेल उम्र 70 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
10. श्रीमती लाली पत्नि बल्ली जाति बघेल उम्र 28 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
11. श्रीमती रानी पत्नि भूपसिंह जाति बघेल उम्र 35 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
12. श्रीमती गिरिजा पत्नि मानसिंह जाति बघेल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
13. श्रीमती गिरिजा पत्नि बल्ली जाति बघेल उम्र 40 साल निवासी बाबू पुरा पिछोर ग्वालियर मप्र
14. भूपसिंह पुत्र अजमेर सिंह जाति बघेल उम्र 40 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
15. श्रीमती वर्षा पत्नि महेन्द्र जाति बघेल उम्र 30 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
16. श्रीमती गिरिजा पत्नि रामअवतार उम्र 31 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
17. कालीचरन पुत्र गजराज जाति जाटव उम्र 50 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
18. फेरन सिंह पुत्र नन्दू जाति बघेल उम्र 60 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
19. श्रीमती सविता पत्नि राजेश जाति बघेल उम्र 30 साल निवासी जारगा ग्वालियर मप्र
20. श्रीमती पुष्पा पत्नि रामदास जाति बघेल उम्र 40 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
21. श्रीमती हेमा पत्नि अशोक जाति बघेल उम्र 32 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर मप्र
22. श्रीमती जैमती पत्नि राज जाति बघेल उम्र 36 साल निवासी पिछोर जिला ग्वालियर मप्र
23. रोहित पुत्र अशोक जाति बघेल उम्र करीब 8 वर्ष निवासी पिछोर जिला ग्वालियर मप्र
24. राज पुत्र रामधार जाति बघेल उम्र 17 वर्ष कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
25. वीरेन्द्र पुत्र बहादर जाति बघेल उम्र 29 साल निवासी हथेडा जिला शिवपुरी मप्र
26. मनोज पुत्र लालकिशन जाति बघेल उम्र 30 साल निवासी करई पाटई थाना अरोज जिला ग्वालियर मप्र
27. राजेश पुत्र कप्तान सिंह जाति बघेल उम्र 34 साल निवासी जारगा थाना कुटीला जिला ग्वालियर मप्र
28. मनोज पुत्र सुघड सिंह जाति बघेल उम्र 34 साल निवासी लमकीना थाना बडौनी जिला दतिया मप्र
29. महेन्द्र पुत्र रामवीर जाति बघेल उम्र 26 साल निवासी कल्याणी थाना आंतरी तहसील डबरा जिला ग्वालियर मप्र
—————
(Udaipur Kiran) / प्रदीप