Haryana

यमुनानगर: भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास:प्रवीण अत्रे 

कार्यक्रम में प्रवीण अत्रे

यमुनानगर, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । यमुनानगर में ब्राह्मण नागरिक परिषद यमुनानगर की ओर से माया पैलेस में आयोजित अभिनन्दन समारोह में मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बुधवार को इस मौके पर मुख्यमंत्री में मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जो मुझे जिम्मेवारी दी है उसको समाज के हित में निभाऊंगा। समाज के सभी वर्गों का किस प्रकार विकास हो इस पर भारतीय जनता पार्टी काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में कहा था सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास-सबका विश्वास समस्त भारत को प्रगति के पथ पर एक साथ लेकर चलना ये भारतीय जनता पार्टी का विजन रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए देश सबसे पहले है, उसके बाद पार्टी, उसके बाद व्यक्ति। उन्होंने कहा कि 36 बिरादरी किस तरह से आगे बढ़ें, हमारा समाज किस तरह से आगे बढ़े, यह प्रयास भारतीय जनता पार्टी ने किया है और इसके सकारात्मक नतीजे भी हम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में साढे नौ साल में आपने देखा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक इस नारे के ऊपर काम करते हुए पूरे हरियाणा का समान विकास किया। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और तेज गति से पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने जो योजनाएं चलाई थी उनको आगे बढ़ा रहे हैं और नई योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग किसान, युवा एवं महिलाओं सभी के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / अवतार सिंह चुग

Most Popular

To Top