West Bengal

(संशोधित) आर जी कर मामले पर दिलीप घोष की टिप्पणी : अगर सभी दोषियों को सजा नहीं मिली तो लोगों का अदालतों से भरोसा उठ जाएगा

नोट : हेडिंग में संशोधन के साथ पुन: जारी

बर्दवान, 19 जनवरी (Udaipur Kiran) । कोलकाता के बहुचर्चित आरजीकर अस्पताल दुष्कर्म और हत्याकांड में सियालदह की एक अदालत ने आरोपित संजय रॉय को दोषी ठहराया है। सोमवार को उसकी सज़ा घोषित की जाएगी। अदालत के फैसले के बाद से राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इस बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने आर.जी. कर अस्पताल मामले में अदालत के फैसले को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए। नहीं तो, आम लोगों का अदालतों से विश्वास उठ जाएगा। रविवार को दुर्गापुर में सुबह प्रातः भ्रमण के दौरान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने यह बातें कही।

उन्होंने आगे कहा कि आर.जी. कर अस्पताल मामले में बड़ी साजिश है। यह बहुत जल्द सामने आनी चाहिए। सीबीआई घटना की जांच कर रही है। अदालत के आदेश के अनुसार जांच की जानी चाहिए। केंद्रीय जांच एजेंसी को यह पता लगाना चाहिए कि इस घटना में कौन-कौन शामिल है।

उल्लेखनीय है कि आर.जी. कर अस्पताल मामले में शनिवार को अदालत के फैसले का सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने स्वागत किया। जबकि कई लोग यह स्वीकार नहीं कर रहे है कि इस निर्मम घटना में संजय अकेला शामिल था। सभी न्याय की मांग कर रहे हैं। बात यहीं खत्म नहीं होती बल्कि, जो लोग आरोपित हैं उनकी पहचान करने और उन्हें दंडित करने की मांग उठने लगी है।

—————

(Udaipur Kiran) / गंगा / संतोष मधुप

(Udaipur Kiran) / गंगा

Most Popular

To Top