Haryana

सोनीपत: भाजपा के मंडल अध्यक्ष बनने पर लड्डु बांटकर जताई खुशी

सोनीपत: नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों     के साथ प्रदीप सांगवान

सोनीपत, 18 जनवरी (Udaipur Kiran) ।

भाजपा

ने बरोदा हलका के चारों मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। कथूरा मंडल से जितेन्द्र

शर्मा, मुड़लाना मंडल से सुरेन्द्र नंबरदार, बूटाना मंडल से राजेश भावड़,भैंसवाल मंडल

से सूरत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है।

अध्यक्ष

बनने पर चारों मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल

बडौली, कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा, जिला अध्यक्ष जसबीर दोदवा, जिला प्रभारी सतीश

नांदल, चुनाव अधिकारी अशोक गुज्जर, भाजपा से बरोदा हलका के पूर्व प्रत्याशी प्रदीप

सांगवान का धन्यवाद किया है। इस मौके पर भाजपा नेता पूर्व एसडीएम विरेंद्र सांगवान,

जिला मीडिया सह प्रभारी डॉ. राममेहर राठी, महेन्द्र चिड़ाना, ओमबीर वत्स, आजाद जागसी,

राजकुमार शर्मा, चेयरमैन मनोज शर्मा, राजकुमार शर्मा, सुरेन्द्र पूनिया,रामनिवास सांगवान,शीतल,सत्यवान

आर्य,मंगलीराम,पंकज शर्मा,संदीप बोहरा,जयभगवान आदि ने चारों मण्डल अध्यक्षों को बधाई

दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top