Haryana

हिसार:भाजपा की सांगठनिक चुनाव प्रक्रिया जारी, सर्वसम्मति से कई मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत करते जिला अध्यक्ष अशोक सैनी एवं अन्य पदाधिकारी।

अन्य मंडलों में अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया जारी, जिला अध्यक्ष ने दी अध्यक्षों को बधाईहिसार, 18 जनवरी (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक चुनावों की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत जिले के सातों विधानसभाओं में कई मंडलों के अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुन लिए गए हैं और अन्य मंडलों में अध्यक्ष बनाने की प्रक्रिया जारी है।मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने शनिवार को बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली, जिला प्रभारी जवाहर सैनी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अशोक सैनी जी की अध्यक्षता में जिला चुनाव अधिकारी सीमा त्रिखा व सुनीता दांगी, जिला चुनाव सह अधिकारी सरोज सिहाग व महामंत्री आशीष जोशी की देखरेख में मंडल स्तर पर चुनावी प्रक्रिया अपनाते हुए 15 मंडलों में चुनाव सम्पन्न करवाया गया है। बूथ अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से 15 मंडलों के अध्यक्षों का चयन किया। उन्होंने बताया कि आदमपुर विधानसभा के आदमपुर मंडल में कृष्ण गर्ग व बालसमंद मंडल में रमेश बैनीवाल को अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह उकलाना विधानसभा क्षेत्र के अग्रोहा मंडल में मोहनलाल नंगथला को अध्यक्ष व पाबड़ा मंडल में मीना शर्मा अध्यक्ष, हांसी विधानसभा क्षेत्र के हांसी मंडल में तनुज खुराना, उमरा मंडल में विजय देपल, सोरखी मंडल में ओमपाल यादव व अटल मंडल में श्याम खांडा को अध्यक्ष चुना गया है। इसी तरह बरवाला विधानसभा क्षेत्र के बरवाला मंडल में मनोज संदूजा, मिलगेट में बनवारी लाल व सातरोड में मनोज माइयड़ को अध्यक्ष चुना गया है। हिसार विधानसभा क्षेत्र के सिटी मंडल में दीपक अग्रवाल, सब्जी मंडी मंडल में लोकेश असीजा, अर्बन में संजय सैनी को अध्यक्ष चुना गया है। नलवा विधानसभा क्षेत्र आर्यनगर मंडल में भूपसिंह खिचड़ को अध्यक्ष चुना गया है।नव निर्वाचित मंडल अध्यक्षों ने अपने चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला चुनाव अधिकारी एवं पूर्व मंत्री सीमा त्रिखा, जिला अध्यक्ष अशोक सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी गई है, वे उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिला अध्यक्ष अशोक सैनी एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी संगठन के निर्देशानुसार कार्य करते हुए संगठन की मजबूती के लिए काम करें और पार्टी एवं हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top