Haryana

गुरुग्राम: बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा अपने अध्यक्ष की करतूत पर चुप: पंकज डावर

फोटो नंबर-07: पंकज डावर।

-भाजपा की कथनी, करनी में है बहुत ज्यादा अंतर

गुरुग्राम, 15 जनवरी (Udaipur Kiran) ।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज डावर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर महिला को नौकरी दिलाने के बदले गैंगरेप के आरोप लगे हैं। इससे भाजपा के नेता का असली चेहरा और चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढाओ का नारा देने वाली भाजपा की कथनी और करनी में बहुत ज्यादा अंतर है।

पंकज डावर ने कहा कि बेटियों का अपमान करने वाली भाजपा ने सदा ही बेटियों पर अत्याचार करने का काम किया है। भाजपा के राज में भी देश की प्रतिभाशाली महिला खिलाडिय़ों का भाजपा के ही नेता बृजभूषण यौन शोषण किया था। भाजपा ने उसका कुछ नहीं बिगडऩे दिया। अब हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली पर एक महिला को नौकरी दिलाने के बहाने उसके साथ गैंगरेप करने के आरोप लगे हैं। हिमाचल प्रदेश में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। इससे उनका चाल-चरित्र सामने आ गया है। डावर ने कहा कि भाजपा को तुरंत प्रभाव से मोहन लाल बड़ौली को इस पद से हटाना चाहिए। संगठन में ऐसे पद पर ऐसे नेता को नहीं बिठाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर किस आधार पर भारतीय जनता पार्टी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं के सम्मान की बात करती है। पंकज डावर ने कहा कि भाजपा अपने नेताओं के अपराधों को खुद ही माफ कर देती है। भाजपा को उसे अपने गिरेबान में झांकने की जरूरत है। समाज को ऐसे नेता क्या संदेश देेंगे।

(Udaipur Kiran) हरियाणा

Most Popular

To Top