
सोनीपत, 8 जनवरी (Udaipur Kiran) । जिले
के थाना बरोदा पुलिस टीम ने महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में संलिप्त दो आरोपियों
को बुधवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 16 दिसंबर 2024 को जिला सोनीपत निवासी एक व्यक्ति
ने थाना बरोदा में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए इन्हें काबू किया
गया। बुधवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस
को दी शिकायत में बताया गया था कि 10 दिसंबर 2024 को उसके घर में शादी का कार्यक्रम
था। शादी के बाद उसकी पत्नी ने अपने मायके जाने की बात कही और दोपहर घर से निकल गई।
लेकिन वह मायके नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इस घटना
को लेकर थाना बरोदा में मामला दर्ज किया गया।
थाना
बरोदा की जांच टीम, जिसमें महिला उप निरीक्षक नीता ने पीड़िता के बयान मजिस्ट्रेट के
समक्ष दर्ज करवाए। महिला की विशेषज्ञ काउंसलिंग और लीगल ऐड की मदद से आगे की प्रक्रिया
पूरी की गई। इस दौरान पुलिस ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों, रोहित और मोहित को
गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
है। मामले की आगे जांच जारी है।
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
