Uttar Pradesh

उप्र में कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला, आठ जिलों के पुलिस कप्तान बदले 

लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय की तस्वीर

लखनऊ, 07 जनवरी (Udaipur Kiran) । शासन ने उत्तर प्रदेश में मंगलवार की देरशाम को कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें आठ जिलों के पुलिस कप्तान भी शामिल है।

तबादले के क्रम डा. संजीव गुप्ता काे अपर पुलिस महानिदेशक (सचिव गृह),पुलिस महानिदेशक स्थापना, डा. एन रविन्दर काे अपर पुलिस महानिदेशक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन के साथ—साथ अपर पुलिस महानिदेशक जीएसओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डा. नचिकेता झा को पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना मुख्यालय, शलभ माथुर को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुलिस मुख्यालय बनाया गया है। दीपेश जुनेजा को पुलिस महानिदेशक, अभियोजन उप्र के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सीसीआईडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर, संकल्प शर्मा को पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक अमरोहा से हटाकर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, गणेश प्रसाद शाहा को पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी से पुलिस अधीक्षक मैनपुरी, अभिनंदन को पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर से पुलिस अधीक्षक बस्ती, विनोद कुमार पुलिस अधीक्षक मैनपुरी काे कन्नौज का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त बसंत लाल को पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना कानपुर से पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, गोपाल कृष्ण चौधरी को पुलिस अधीक्षक बस्ती से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, अमित कुमार आनंद को पुलिस अधीक्षक कन्नौज से पुलिस अधीक्षक अमरोहा, अभिमन्यू मांगलिक अपर पुलिस अधीक्षक, नगर सहारनपुर को पुलिस अधीक्षक भदोही बनाया गया है।

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top