Uttar Pradesh

ठंड की चपेट में आकर पूर्व सभासद की मौत

विराट पैलेस में जुएं के फड़ में छापेमारी, 1.21 लाख रुपये बरामद

हमीरपुर, 03 जनवरी (Udaipur Kiran) । शुक्रवार को ठंड की चपेट में आकर घर में बेहोश हुए पूर्व सभासद एवं राशन विक्रेता की सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुमेरपुर कस्बे के पशु बाजार के समीप रहने वाले बदलू प्रसाद 80 वर्ष पूर्व सभासद थे। इनके पास राशन की सरकारी दुकान है। यह ठंड की चपेट में आकर घर पर ही बेहोश हो गए। परिजन इन्हे आनन-फानन उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व सभासद के पुत्र सुनील कुमार ने बताया कि पिता ठंड की चपेट में आ गए थे। इलाज को ले जाते समय रास्ते में इनकी मौत हो गई। पूर्व सभासद का अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह मोक्ष धाम में किया जाएगा।

ठंड के चलते बढ़ी मरीजों की संख्या, 6 लोग भर्तीसर्दी का सितम कहर बरपाने लगा है। बच्चे बूढ़े बीमार होकर अस्पताल पहुंचने लगे हैं। शुक्रवार को आधा दर्जन वृद्धों के साथ एक युवक को सर्दी लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार है। शुक्रवार को कोहरे के कहर के चलते दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। इससे आम लोगों के साथ पशु पक्षी ठंड से बेहाल नजर आए। सर्दी का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को भीषण ठंड के चलते दरियापुर निवासी बिदांजलि (65), सुमेरपुर निवासी अनुज सिंह (21),बाकी निवासी शांति (70),विदोखर निवासी रामेश्वर (62), विद्यासागर (33) व तान्या (5), इंगोहटा निवासी महेश कुमार (42) को अस्पताल लाया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सभी को छुट्टी कर दी गई। शुक्रवार को पूरे दिन सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से आम जनमानस के साथ पशु पक्षी बेहाल नजर आए। पूरे दिन लोग आग सेंकने को मजबूर रहे। डॉ बिंदेश कुमार ने बताया कि शीतलहर की वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने लोगाें से गरम कपड़े पहनने के साथ आग आदि का भी सहारा लेना चाहिए।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top