Bihar

इस वर्ष पांच घंटे में और 2027 तक तीन घंटे में राज्य के किसी कोने से पटना पहुंचने का लक्ष्य होगा पूरा: विजय सिन्हा 

पथ निर्माण मंत्री विजय सिन्हा पत्रकार वार्ता करते

पटना, 03 जनवरी (Udaipur Kiran) । उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व में राज्य के स्थित किसी भी स्थान से राजधानी पटना पहुंचने के लिए छह घंटे का समय निर्धारित किया गया था, जिसे सड़कों के नवनिर्माण, विकास एवं उचित रख-रखाव के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया है। वर्ष 2027 तक तीन से साढ़े तीन घंटे में राज्य के किसी कोने से पटना पहुंचना आसान हो जायेगा।

विजय सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री ने पथ निर्माण विभाग को पांच घंटे में राज्य के सुदूर स्थान से राजधानी पटना पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस वर्ष के अंत तक इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पथ निर्माण विभाग संकल्पित है। इसके उपरान्त वर्ष 2027 के अंत तक राज्य के किसी स्थान से पटना पहुंचने के लिए तीन से साढ़े तीन घंटे का समय के लक्ष्य के अनुरूप पथ निर्माण विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है।

विजय सिन्हा ने कहा कि राज्य राष्ट्रीय उच्च पथों का घनत्व राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। इसके लिए राज्य में राष्ट्रीय उच्च पथों के कुल लम्बाई को 13,000 किमी करने की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार से 2,511 किमी राज्य उच्च पथ एवं 4,329 किमी वृहद जिला पथों (कुल 6840 किमी) को राष्ट्रीय उच्च पथ घोषित करने के लिए अनुरोध किया गया है। साथ ही राज्य में लगभग 186 किमी सिंगल लेन वाले राष्ट्रीय उच्च पथों को राष्ट्रीय मानक के अनुरूप पेभ्ड शोल्डर सहित 2-लेन (10 मी) में विकसित करने का अनुरोध किया गया है।

शहरों के अन्दर सुगम यातायात के लिए इन योजनाओं का क्रियान्वयन

-मीठापुर से महुली एलिवेटेड पथ।

-छपरा शहर में डबल डेकर फ्लाईओवर।

-पटना शहर में अशोक राजपथ में डबल डेकर फ्लाईओवर।

-दीघा से दीदारगंज तक जेपी गंगा पथ।

—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Most Popular

To Top