Chhattisgarh

पांच साल के कार्यकाल के लिए महापौर ने किया धमतरी की जनता का आभार व्यक्त

आयुक्त प्रिया गोयल के साथ सौजन्य भेंट करते हुए नगर निगम महापौर विजय देवांगन।

धमतरी, 3 जनवरी (Udaipur Kiran) । धमतरी नगर निगम महापौर विजय देवांगन ने कार्यालयीन आखिरी दिवस तीन जनवरी को नगर निगम कार्यालय में सभी पार्षदों, कार्यालयीन स्टाफ व आम जनता का पांच साल तक के कार्यकाल के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

नगर निगम महापौर विजय देवांगन ने कार्यालयीन आखिरी दिवस दिन शुक्रवार चूंकि कार्यकाल पांच जनवरी 2025 तक का है, लेकिन कार्यालयीन दिवस तीन जनवरी तक होने के कारण अपने पार्षद साथियों के साथ आयुक्त प्रिया गोयल के साथ सौजन्य भेंट करते हुए उन्हें पांच साल के कार्यकाल के लिए समस्त अधिकारियों- कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करने के लिए धन्यवाद / आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इसके लिये शहर के समस्त गणमान्य नागरिकों जिन्होनें पांच साल मेरे एवं मेरे साथियों के ऊपर भरोसा करते हुए नगर निगम के सत्ता को सौंपी थी उनके आशीर्वाद एवं सहयोग से पांच वर्ष का कार्यकाल निर्विघ्न संपन्न हुआ उसके लिए समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। इसी के साथ पक्ष एवं विपक्ष के सभी पार्षदों को भी महापौर विजय देवांगन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। और विशेष रूप से पार्टी के वरिष्टजनों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया गया। पांच साल के पूरे कार्यकाल में हर गतिविधियों तथा सभी योजनाओं की जानकारी एवं योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने के लिए मीडिया का जो सहयोग प्राप्त हुआ उसके लिए इलेक्ट्रानिक मिडिया एवं प्रिंट मीडिया के साथियों को धन्यवाद दिया तथा उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा

Most Popular

To Top