RAJASTHAN

भाजपा संगठन पर्व को लेकर बैठक आयोजित

jodhpur

जोधपुर, 31 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण की संगठन पर्व की बैठक जिलाध्यक्ष जगराम बिश्नोई की अध्यक्षता में नवसृजित कुड़ी नगर पालिका में आयोजित हुई।

संगठन पर्व बैठक में संगठन पर्व के जिला प्रभारी एवं जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला प्रभारी श्रवण बंजारा मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित रहे। बैठक में भाजपा जोधपुर देहात के सभी मंडलों एवं जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा हुई। जिला प्रवक्ता एवं कुड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्रलाल खावा ने संगठन पर्व प्रभारी रामचरण बोहरा का साफा बंधवाकर एवं दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। संगठन पर्व के प्रभारी एवं जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सामंजस्य के साथ मंडल अध्यक्ष का नाम एवं जिला अध्यक्ष का नाम सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर प्रदेश संगठन को भेजने का आग्रह किया। भाजपा जोधपुर देहात दक्षिण के जिला संगठन प्रभारी श्रवण बंजारा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को संगठन पर्व को मुख्य त्यौहार के रूप में लेकर संगठन मजबूती हेतु एक राय होकर लगने का आह्वान किया।

बैठक में पूर्व जिला महामंत्री परीक्षितसिंह चंपावत, जिला प्रवक्ता एवं कुड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष चंद्रलाल खावा, भाजपा किसान मोर्चा जोधपुर देहात दक्षिण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बिश्नोई, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चोटिया, जिला उपाध्यक्ष श्रवण चौधरी, कुड़ी मंडल के पूर्व महामंत्री दिनेश सिंह राजपुरोहित, भारतीय जनता युवा मोर्चा लूणी मंडल के महामंत्री किशोरसिंह बेरावत, हर्ष पटेल उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top