Haryana

सोनीपत: सादगी के प्रतीक थे पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह:अरविंद शर्मा

27 Snp-6  सोनीपत: मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, भाजपा के         प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली, विधायक कृष्णा ग़हलावत

सोनीपत, 27 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।

सहकारिता,

कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन

सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि एक बेहतरीन अर्थशास्त्री, दूरदर्शी

सोच के साथ-साथ डॉ मनमोहन सिंह सादगी के प्रतीक थे। सहकारिता

मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन के

समाचार से मन द्रवित है। वो अर्थशास्त्री होने के साथ दूरदर्शी नेता और सादगी के प्रतीक

थे। उनका जाना भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके सेवाभावी कार्यों से कारण

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह सदैव हमारी स्मृतियों में रहेंगे। उन्होंने उनके

परिवार तथा प्रशंसकों को इस दुख को सहने करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

देश

के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली

ने शोक जताया है। मोहनलाल बडौली ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन

से देश को बड़ी क्षति हुई है। बडौली ने कहा कि जब भी देश में आर्थिक मामलों पर चर्चा

होगी या किसी नए प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी तो डॉ मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाएगा।

हम प्रार्थना करते हैं कि परिवार उनके दोस्त और देश के 140 करोड़ देशवासियों यह दु:ख

सहन करने की शक्ति भगवान प्रदान करें।

पूर्व

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर विधायक कृष्णा ग़हलावत ने जताया शोक और भगवान से

उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। विधायक कृष्णा ग़हलावतने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह

के द्वारा भारत के लिए किए गए योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। भारत में आर्थिक सुधारों

के जनक मनमोहन सिंह2004 से 2014 तक, 10 वर्ष

देश के प्रधानमंत्री रहे और उससे पहले उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में देश के आर्थिक

ढांचे को मजबूत करने में मदद की। वह वैश्विक वित्तीय और आर्थिक क्षेत्रों में एक प्रसिद्ध

नाम थे।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top