HimachalPradesh

समीरपुर भाजपा मंडल से अभ्यवीर सिंह लवली बने मंडल अध्यक्ष

नवनियुक्त टीम

हमीरपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर पर्व के तहत आज प्रदेश भर के 171 मंडलों में से लगभग आधे मंडलों के नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। हमीरपुर जिला के तीन विधानसभा क्षेत्र के 5 मंडलों के नए अध्यक्षों की नियुक्तियां भी आज कर दी गई है जिसमें भोरंज विधानसभा के पहली बार मंडल बनाए गए समीरपुर मंडल से पूर्व में रहे युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व जिला हमीरपुर भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अभय वीर सिंह लवली को समीरपुर भाजपा मंडल का नया अध्यक्ष बनाया गया है। भोरंज मंडल से पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर को पुनः यह मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है।

विकास शर्मा ने बताया कि बड़सर विधानसभा से बड़सर मंडल से संजीव कुमार शर्मा मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। बीझड़ मंडल की आज चुनाव की तिथि तय करने को बैठक रखी गई थी तो उसमें निर्णय लिया गया के हमीरपुर और सुजानपुर विधानभा के मंडलों के साथ उधर का चुनाव करवाया जाएगा।

जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि वहीं नादौन विधानसभा क्षेत्र के दो मंडलों में पूर्व में रहे मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया एवं जो नया मंडल बनाया गया है वहां से राकेश कुमार को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इन सभी मंडलों में प्रदेश की तरफ से संगठन पर्व के तहत चुनाव प्रभारी लगाए गए थे उनकी देखरेख में मंडल अध्यक्षों के चुनावी प्रक्रिया पूरी की गई। एवं उनकी नियुक्तियां की गई हैं।

जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा एवं सुजानपुर विधानसभा एवं बड़सर विधानसभा के बिझड़ मंडल पांचों मंडलों की नियुक्तियों प्रदेश भाजपा विचार विमर्श कर तिथि तय कर दिए जाएंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल राणा

Most Popular

To Top