Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने भारत रत्न, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी काे जयंती पर किया नमन 

भाेपाल, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) । अपने विचारों पर सदा अडिग रहने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी प्रथम गवर्नर जनरल, भारत रत्न, श्रद्धेय चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की आज मंगलवार काे जयंती है। आज के दिन चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में हुआ था। चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की जयंती पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें याद करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए लिखा स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ।

स्वतंत्रता के पश्चात भारत के पुनर्निमाण में आपका अहम् योगदान ऐसा स्वर्णिम अध्याय है, जो युवाओं को सदैव राष्ट्र को सशक्त बनाने के प्रति कर्तव्य बोध कराता रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top