Delhi

पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में पांच को दबोचा

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रग तस्करी करने वाले एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है। साथ ही 3 करोड़ कीमत की चरस भी बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने पांच ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 15 किलो से ज्यादा फाइन क्वालिटी का चरस जब्त किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान गंगा अंकित, प्रदीप कुमार और उसके बाकी और तीन साथियों के रूप में हुई है। जिनमें एक महिला भी शामिल है।

क्राइम ब्रांच के

डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को इस गैंग के बारे में एक एक गुप्त सूचना मिली थी। पता चला कि गैंग में शामिल लोग नेपाल और हिमाचल प्रदेश से चरस की खेप भारत में लाते हैं। इसे अलग-अलग राज्यों में पहुंचाते हैं। उस जानकारी पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के एसीपी राजकुमार की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास पन्नू, सब इंस्पेक्टर अमरेंद्र की टीम ने

इन आरोपितों को पकड़ने के लिए छानबीन करना शुरू किया। फिर पांच आरोपितों को दबोचने में कामयाबी पाई।

पुलिस के मुताबिक बरामद चरस को हरियाणा, दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग शहरों में पहुंचाया जाना था। इस गैंग में शामिल दो आरोपित प्रेम थापा और मोहम्मद जमील को पहले गिरफ्तार किया गया। यह दोनों चंडीगढ़ और निहाल विहार इलाके में रह रहे थे। इनके पास से 1192 चरस बरामद किया गया। यह होटल में चरस उपलब्ध कराने की फिराक में थे।

फिर उनकी गिरफ्तारी के बाद संगम विहार की रहने वाली गंगा को पकड़ा गया। उसके बाद हिमाचल के अंकित और हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी प्रदीप कुमार को दबोचा गया। पुलिस के अनुसार गंगा संगम विहार और वजीराबाद इलाके में चरस सप्लाई का काम करती है। इसके पास से पहले 712 ग्राम चरस बरामद किया गया और उसके बाद उसकी निशानदेही पर 13 किलो 766 किलोग्राम चरस उसके घर से बरामद किया गया। अंकित जो हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है, यह चरस की खेप प्रेम थापा के जरिए उपलब्ध कराता था।प्रदीप कुमार चरस की खेप प्रेम थापा से लेकर फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में उपलब्ध कराता था।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top