Assam

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी पुल का किया निरीक्षण

Photo of Chief Minister Dr. Himanta Biswa Sarma inspecting the under-construction Guwahati-North Guwahati Bridge on Thursday.

– जुलाई 2025 के बाद लोगों को समर्पित किया जाएगा पुल: मुख्यमंत्री

गुवाहाटी, 28 नवंबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को ब्रह्मपुत्र पर निर्माणाधीन गुवाहाटी-उत्तर गुवाहाटी पुल के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण अच्छी तरह से चल रहा है। सरकार की योजना जुलाई 2025 के बाद इसे लोगों को समर्पित करने की है।

मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने जहाज पर सवार होकर पुल की पूरी लंबाई का निरीक्षण किया और इसके निर्माण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. सरमा ने निर्माण कंपनी के इंजीनियरों और पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों के साथ निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि यातायात के लिए खुलने के बाद पुल ब्रह्मपुत्र के उत्तर और दक्षिण तट के बीच संपर्क में नया आयाम जोड़ेगा।

मुख्यमंत्री के साथ राज्य के मुख्य सचिव डॉ. रवि कोटा, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी (आर) चंदन सरमा, गुवाहाटी शहर के पुलिस आयुक्त दिगंत बोरा और अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ थे।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top