Maharashtra

ठाणे जिले में 13 विधानसभा चुनाव हेतू 3 केंद्रीय व्यय निरीक्षक

मुंबई,22अक्टूबर ( हि. स.) । आगामी 20नवंबर 2024को राज्य में होने जा रहे एक चरण के मतदान के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने ठाणे जिले की 13विधानसभा चुनाव क्षेत्र में तीन केंद्रीय व्यय निरीक्षक नियुक्त किए हैं।आज ठाणे जिला जनसंपर्क विभाग की ओर से बताया गया है कि ठाणे जिला की कुल 18विधानसभा में 13क्षेत्रों के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग की ओर से अब तक 3चुनाव व्यय निरीक्षक बनाए गए हैं।ये व्यय निरीक्षक उम्मीदवारों द्वारा किए गए चुनाव खर्च पर नजर रखेंगे और आकलन भी करेंगे।ठाणे जिले की पांच विधानसभा चुनाव क्षेत्र में 134भिवंडी ग्रामीण,,135शाहपुर,136भिवंडी पश्चिम,137भिवंडी पूर्व तथा 138कल्याण पश्चिम विधानसभा चुनाव हेतू व्यय निरीक्षक के पद पर रविन्द सिंधू को नियुक्त किया गया है।इसी तरह जिले में 144कल्याण ग्रामीण ,145मीरा भाईंदर, 146ओवला माझीबाड़ा तथा 147कोपरी पांच पाखडी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में आय आर एस सुरेंद्र पाल सिंह को भेजा गया है।जिले की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में 148ठाणे शहर ,149मुंब्रा कलवा, 150ऐरोली तथा 151बेलापुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र में जी मनीगड़ा सामी केंद्रीय चुनाव व्यय निरीक्षक नियुक्त किए गए हैं।शीघ्र ही शेष पांच विधानसभा चुनाव क्षेत्र हेतू केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा व्यय निरीक्षक की घोषणा की जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top