Uttrakhand

केदारनाथ उपचुनाव : भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

भाजपा

देहरादून, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केदारनाथ उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी, सह प्रभारी, सभी पूर्व मुख्यमंत्री और कई वरिष्ठ नेता का नाम शामिल है।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने मंगलवार काे बताया कि पार्टी केदारनाथ उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान को और अधिक गति देते हुए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी स्थान दिया गया है।इन स्टार प्रचारकाें में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी,

मंत्री सतपाल महाराज, डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय, आदित्य कोठारी, भरत सिंह चौधरी, अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, दीप्ति रावत, दान सिंह रावत, आशा नौटियाल, जोगेंद्र पुंडीर, समीर आर्य, शशांक रावत, चंडी प्रसाद भट्ट, महावीर सिंह पंवार, ऋषि कंडवाल, रघुवीर सिंह बिष्ट, अमरदेई शाह, सुमंत तिवारी, शकुंतला जगवाण, वाचस्पति सेमवाल, विजय कपरवान, दिनेश उनियाल, दिनेश बगवाड़ी का नाम शामिल किया गया है।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Most Popular

To Top