HEADLINES

वायनाड में 23 अक्टूबर काे नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी से मिलते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस महासचिव और वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी उप चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगी। आज उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की।

प्रियंका गांधी ने आज सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में कहा, ‘‘केरल की वायनाड संसदीय सीट पर नामांकन दाखिल करने और चुनाव अभियान से पहले आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन और आशीर्वाद लिया।‘‘ उन्होंने मुलाकात संबिधत फोटो भी शेयर ीकी है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top