HEADLINES

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दाे दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आएंगी

रायपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर काे दाे दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे रायपुर पहुंचेंगी और 26 को शाम वापस दिल्ली लौट जाएंगी। इस दौरान वे रायपुर सहित भिलाई में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

शासन की जारी विज्ञप्ति के अनुसार पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। जहां राष्ट्रपति सुबह 11:30 बजे रायपुर एम्स के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे एम्स से रवाना होकर राजभवन पहुंचेंगी। यहां से दोपहर 3 बजे एनआईटी रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। फिर शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन में स्थानीय आदिवासियों से मुलाकात करेंगी। द्रौपदी मुर्मु शाम 6 बजे राजभवन लौटेंगी और रात्रि विश्राम करेंगी।

दूसरे दिन राष्ट्रपति मुर्मु सुबह 9 बजे विवेकानंद सरोवर, रायपुर का दौरा करेंगी। फिर सुबह 10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। सुबह 11 बजे आईआईटी भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे भिलाई से वापस रायपुर स्थित राजभवन लौटेंगी। दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। शाम 5 बजे दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दिल्ली के लिए रायपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Most Popular

To Top