Uttrakhand

मोदी के नेतृत्व में सरकार की जनहितैषी नीतियों का प्रभाव, उत्तराखंड में 20 लाख से अधिक लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता : धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का ट्वीट।

मुख्यमंत्री बोले- भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास पथ पर, विकसित प्रदेश बनेगा उत्तराखंड

देहरादून, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्कृष्ट नेतृत्व और भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर ‘सदस्यता अभियान’ के अंतर्गत अब तक 20 लाख से अधिक प्रदेशवासियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में उत्तराखंड भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन और नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग का विश्वास जीता है। भाजपा की डबल इंजन सरकार विकास पथ पर आगे बढ़ते हुए उत्तराखंड को विकसित प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top