Bihar

साप्ताहिक शाखा में अमरनाथ यात्रा वृत्तांत पर परिचर्चा आयोजित

साप्ताहिक शाखा

सहरसा, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में रविवार को महावीर चौक मंदिर परिसर में साप्ताहिक शाखा का आयोजन किया गया।

मुख्य शिक्षक सुभाष चंद्र झा के संचालन में एकात्मता स्त्रोत, हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राजकुमार गुप्ता नें अमरनाथ यात्रा पर आधारित यात्रा वृत्तांत पर परिचर्चा की।उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा प्रकृति की गोद में स्थापित अद्भुत तीर्थ स्थल है।दुर्गम पहाड़ी एवं हिम आच्छादित मनोरम दृश्य मन को काफी आकर्षित करता है।

उन्होंने कहा कि अमरनाथ के रास्ते में बहुत सारे मुस्लिम समुदाय के लोग रहते है।वे लोग अमरनाथ तीर्थ यात्रियों की खूब आदर सत्कार कर सच्ची सेवा करते है।जिसके कारण देश विदेश सें आयें श्रद्घालुओं को काफी सहूलियत होती है।वही सीमा सुुरक्षा बल के जवान भी काफी मुस्तैद रहकर कर्तव्य निर्वहन कर तीर्थ यात्रियों को काफी मदद करते है।

उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ का पूजन एवं कबूतर का जोड़ा दर्शन करनें से सुख शांति समृद्धि के साथ साथ मोक्ष की प्राप्ति होती है।उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष बर्फ का शिवलिंग स्वत: निर्मित होता है।यहां भगवान शिव ने मैया पार्वती को अमर होने की कथा सुनाया।इस मौके पर सुरेंद्र भगत, चंदन भगत, अरविंद कुमार, राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अजय कुमार

Most Popular

To Top