Uttar Pradesh

सक्रिय सदस्य बनकर भाजपा को मजबूत करें : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

योगी का स्वागत करते भूपेन्द्र चौधरी
केशव मौर्या की सक्रिय सदस्यता कराते प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक को भाजपा की सक्रिय सदस्यता का नवीनीकरण कर उन्हें शुभकामनाएं दी।

भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्य बनकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूती प्रदान करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता अवश्य सुनिश्चित करें। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण की भावना से निरंतर देश व प्रदेश की सेवा कर रही भाजपा ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने के लिए अनवरत प्रयासरत है।

श्री चौधरी ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन को जमीनी स्तर पर अटूट मजबूती प्रदान करने के साथ ही जन-जन को राष्ट्रवादी विचारधारा और माँ भारती की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top