Delhi

केजरीवाल के कहने पर अस्पताल बना रहा था और यमुना साफ कर रहा था, इसलिए जेल भेजा: सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) ।दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन कोर्ट से जमानत मिलने बाद शुक्रवार देर शाम जेल से बाहर आ गए। तिहाड़ से उन्हें लेने के लिए वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया, सांसद संजय सिंह और मुख्यमंत्री आतिशी के साथ बड़ी तादात में कार्यकर्ता पहुंच। कार्यकर्ताओं ने तिहाड़ के बाहर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ उनका जबरदस्त स्वागत किया। इस दौरान सत्येंद्र जैन ने कहा कि केजरीवाल के कहने पर अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बना रहा था और यमुना साफ कर रहा था। इसलिए इन्होंने मुझे जेल भेजा। अब सब आ गए हैं, सारे काम पूरे करके दिखाएंगे। इनका केवल यह दर्द है कि हमने स्कूल, अस्पताल ठीक और यमुना को साफ कर दिए तो इनको कौन पूछेगा? केजरीवाल भी दूसरे नेताओं की तरह होते तो वह और उनके सारे सिपहसलार जेल नहीं जाते।

आगे उन्होंने कहा कि हम दिल्ली के अंदर दुनिया में सबसे ज्यादा अस्पतालों में बेड बना रहे थे। अरविंद केजरीवाल के कहने अस्पतालों के अंदर 18 हजार बेड बन रहे थे। इन कामों को रोकने के लिए मुझे गिरफ्तार किया। आज अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह बाहर हैं और मैं भी बाहर आ गया हूं। अब सारे के सारे काम पूरे करके दिखाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने सबसे वादा किया था कि यमुना नदी को साफ करके दिखाएंगे। उनके आदेश पर यमुना नदी को साफ करने का काम 24 घंटे दिन-रात चल रहा था। उस काम को बंद करने के लिए मुझे गिरफ्तार किया गया था। अब यमुना नदी को भी साफ करके दिखाएंगे और दिल्लीवालों के सारे काम करके दिखाएंगे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि ताज्जुब की बात है। इन्होंने मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया, संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया, अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया। इन सबसे एक बात कॉमन है। इस देश में पार्टियों की कमी नहीं है, लेकिन देश में अरविंद केजरीवाल ने पहली बार आम आदमी पार्टी जैसी पार्टी बनाई है। यह पार्टी देश के पढ़े-लिखे लोगों ने और जनता के बारे में सोचने वालों ने बनाई। हमे देखकर बाकी पार्टियों के नेता कहने लगे कि अगर ये निकल पड़े तो उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी। इनको दर्द केवल इस बात का है कि अगर मनीष सिसोदिया ने स्कूल ठीक कर दिए तो उनको कौन पूछेगा। सत्येंद्र जैन ने मौहल्ला क्लीनिक बना दिए, अस्पताल ठीक कर दिए और यमुना नदी साफ कर दी तो उन्हें कौन पूछेगा। हम अपने बच्चों को राजनीति में नहीं ला रहे हैं। यह हमारा काम नहीं है। हम अपना बिजनेस औऱ काम छोड़कर आए थे। मैं आर्किटेक्ट था। मनीष सिसोदिया बड़े पत्रकार थे और अरविंद केजरीवाल आईआरएस ऑफिसर थे। सब अपने-अपने कामों में सफल थे, लेकिन फिर भी देश के लिए अपना सबकुछ छोड़कर आए थे। सत्येंद्र जैन ने कहा कि कुछ दिनों पहले मैं बीमार हुआ था, मुझे चोट लगी थी। मैं अस्पताल में था और करीब 5-6 ड़क्टर मेरे साथ खड़े थे। डॉक्टर मुझसे कह रहे थे कि हमें समझ नहीं आया कि आपको क्यों गिरफ्तार किया। हम आपको अच्छी तरह जानते हैं, आपने कोई गलत काम नहीं किया। मैंने डॉक्टर से कहा कि कभी उनंके मन भी जरूर आया होगा कि वह राजनीति में आएं। जब सत्येंद्र जैन मंत्री बन सकता है को आप भी बन सकते हैं। मैंने उनसे पूछा कि अगर वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं तो अरविंद केजरीवाल उन्हें टिकट देंगे। लेकिन उन्होंने साफ मना कर दिया। हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने के पीछे इनका असली मकसद यही था कि आम आदमी कभी चुनाव न लड़े। आम आदमी राजनीति में आकत इनकी दुकानदारी बंद न कर दे।

—————

(Udaipur Kiran) / कुमार अश्वनी

Most Popular

To Top