Haryana

सिरसा: हरियाणा में भाजपा ने हैट्रिक लगा रचा इतिहास: बलवान जांगड़ा

भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलवान जांगड़ा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करते हुए

सिरसा, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का इतिहास भाजपा ने ही बनाया है और ऐसा इतिहास भाजपा ही रच सकती हैं। यह बात भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बलवान जांगड़ा ने शुक्रवार को पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश में भाजपा सरकार ने पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई राज्यों के बड़े नेताओं ने नायब सिंह सैनी को शपथ दिलाई।हरियाणा प्रदेश में तीसरी बार लगातार सरकार बनाने का इतिहास भाजपा ने सुनहरे शब्दों में लिखने का काम किया है, जिसका श्रेय प्रदेश की जनता को जाता है। जांगड़ा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा के चहुंमुखी विकास कार्यों व ईमानदार व्यक्तित्व के धनी नायब सिंह सैनी की कार्य प्रणाली पर मोहर लगाने का काम किया है। भाजपा विरोधी पार्टियों ने जनता को बरगलाने का अधिक प्रयास किया।

(Udaipur Kiran) / रमेश डाबर

Most Popular

To Top