Uttar Pradesh

कानून व्यवस्था संभालने में भाजपा सरकार नाकाम : अखिलेश यादव

सपा प्रमुख अखिलेश यादव

लखनऊ, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार काे कहा है कि भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था संभालने और आम जनता को सुरक्षा देने में नाकाम है। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के सारे दावे फेल हैं। भाजपा सरकार नफरत फैलाती है। भेदभाव करती है। अपराधियों और सामाजिक सद्भाव खराब करने वालों को संरक्षण देती है। इस सरकार ने आठ साल में जनता के हित में कोई काम नहीं किया।

उन्होंने कहा कि जनता के बीच भाजपा की साख खत्म हो चुकी है। अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। हत्या, लूट, बलात्कार और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद हैं। विकास कार्य ठप्प हैं। किसान, नौजवान, गरीब सभी परेशान हैं। भाजपा को लेकर जनता में भारी नाराजगी है। मूलभूत समस्याओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार समाज को बांटने और लोगों को गुमराह करने में लगी है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पुलिस के द्वारा राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अन्याय, अत्याचार कर रही है। झूठे मुकदमे लगाकर परेशान कर रही है। फर्जी एनकाउण्टर कर लोगों को डराने का प्रयास कर रही है। सच्चाई यह है कि लोकसभा चुनाव में हार से डरी भाजपा उपचुनाव का सामना नहीं करना चाहती है। अब असामाजिक तत्वों के जरिए जगह-जगह हिंसा और बवाल करा रही है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा की साजिश और षडयंत्र को समझ रही है। प्रदेश की जनता लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी भाजपा को करारी शिकस्त देगी

(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा

Most Popular

To Top