HEADLINES

(अपडेड ) नकुल के नसीब में नहीं था बर्थडे, एक लापरवाही में दादा, दादी व पाेता सहित चार की गई जान

मृतकों के फाइल फोटो

फरीदाबाद, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जिले के डबुआ थाने के अंतर्गत भांखरी गांव में गुरुवार रात करीब ढाई बजे एक कमरे में रखा सिलेंडर गैस लीक होने से आग लगने के बाद फट गया। गैस सिलेंडर धमाका इतनी तेज था कि कमरे की छत गिर

गई और छत का एक हिस्सा उड़कर पड़ाेसी के मकान पर जाकर गिरा। इस हादसे में दादा, दादी और पाेत सहित चार लाेगाें

की माैत हाे गई और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मकान के मलबे में दबकर दाे पशुओं की भी मौत हुई है।

भांखरी गांव में रहने वाले सुरजीत (55) गांव में ही हार्डवेयर के सामान की दुकान चलाते थे। बेटा धर्मवीर भी इनके संग दुकान संभालता था। दुकान के ऊपर एक कमरा बना था। इसमें सुरजीत पत्नी बबीता (53) के साथ रहते थे। दुकान के पीछे बने मकान में बेटा धर्मबीर पत्नी अपनीे चार बच्चों के संग रहता है। सुरजीत के साथ कमरे में रोज उनका पोता नकुल (15) और पोती रीतिका (9) सोती थी। एक पोता भविष्य और पोती प्रीतिका अपने माता-पिता के साथ सोते थे। सुरजीत ने अपने कमरे में दो सिलेंडर और चूल्हा रखा था। इस पर कभी कभार खाना भी बना लेते थे।

बताया गया कि आज पोता नकुल का जन्मदिन दिन था। गुरुवार की रात दुकान के ऊपर के कमरे में सुरजीत, उनकी पत्नी बबीता और पोता नकुल सोया था। किन्हीं कारण से रितिका इस रात को दादा-दादी के पास नहीं सोई थी। आशंका है कि रात को सिलेंडर से गैस लीक हो गई। उस समय लाइट भी नही थी। बताया गया कि जैसे ही करीब ढाई बजे लाइट आई और तभी एक जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर तमाम ग्रामीण सुरजीत के कमरे पर पहुंचे तो कमरे की छत दुकान की गिरी पड़ी थी। कमरे के मलबे में दबकर तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर तीन हाईड्रा मंगा कर छत के मलबे में दबे दंपति व उसके पोते के शव को बाहर निकाला गया।

सिलेंडर का धमाका इतना तेज था कि छत का एक हिस्सा उड़कर पड़ोसी की छत पर सो रही महिला और उसके बेटे पर गिरा। इससे पड़ोसी महिला की मौत हो गई और उसका बेटा पुनीत गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा कि रात में

लाइट न आने पर महिला अपने आठ वर्षीय बेटा पुनीत को लेकर छत पर लेटी थी। पुनीत के सिर का ऑपरेशन किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मकान के मलबे के नीचे दबने से दो भैंस भी मर गई और दो अन्य पशु गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मलबे की वजह से दुकान की आधी छत गिर गई थी।

घटना के पीछे आशंका जताई जा रही है कि गैस रिसाब के बीच लाइट आने पर कहीं शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लगने के बाद सिलेंडर फट गया। आज मृतक नकुल का जन्मदिन था। परिवार जन्मदिन मनाने को लेकर बेहद खुश था। हादसे को लेकर ग्रामीण गमगीन हैं। थाना प्रभारी डबुआ सुमेर सिंह ने कहा कि हादसा का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार दोपहर को चारों शव का पोस्टमार्टम कराया गया।मामले की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / -मनोज तोमर

Most Popular

To Top