Uttar Pradesh

लखनऊ के अनाथालय से नौ लड़कियां भागी, दो पकड़ी गई

साकेंतिक फोटो

लखनऊ, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ के अनाथालय से नौ लड़कियों के भागने का मामला शुक्रवार को सुर्खियों में रहा। मामले की जानकारी होने पर पुलिस लड़कियों की खोजबीन में जुट गई। दो लड़कियां बरामद कर ली गयी,शेष की तलाश जारी है।

सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि अलीगंज थाना पुलिस को भोर पहर सूचना मिली कि एक अनाथालय से लड़कियां गायब है। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अनाथालय के कर्मचारियों से पूछताछ की तो पता चला कि सुबह लड़कियों की गिनती करने पर नौ लड़किया कम पायी गई। आसपास पता करने के बाद उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस ने फौरन लड़कियों की तलाश में जुट गई। मौके से दो लड़कियां बरामद कर ली गई है। शेष लड़कियों की बरामदगी के लिए शहर के रेलवे, स्टेशन, बस अड्डा, टैम्पो स्टैण्ड, मंदिर और सार्वजनिक स्थानों पर तलाश की जा रही है। बच्चियों के परिवार को भी जानकारी दे दे गयी है। लड़कियों की तलाश में कई टीमें लगी है।

(Udaipur Kiran) / दीपक

Most Popular

To Top