Madhya Pradesh

विवेक सागर, ऐश्वर्य प्रताप सहित मप्र के 35 खिलाड़ी आज एनएसटी अवॉर्ड से होंगे सम्मानित

– क्रिकेटर संध्या अग्रवाल को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

भोपाल, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । 29वें नेशनल स्पोर्ट्स टाइम्स (एनएसटी) खेल अवॉर्ड सम्मान समारोह आज (शुक्रवार को) समन्वय भवन (अपेक्स बैंक) न्यू मार्केट में आयोजित हो रहा है। समारोह में हॉकी ओलंपियन विवेक सागर, शूटिंग ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, शूटिंग पैरालंपियन रुबिना फ्रांसिस, जूडो पैरालंपियन कपिल परमार सहित कुल 35 खेल हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में अर्जुन अवार्डी संध्या अग्रवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा समारोह में श्रेष्ठ खिलाड़ी, प्रतिभा खिलाड़ी, कोच, खेल प्रमोटर, खेल पत्रकार, स्पेशल खिलाड़ी एवं खेल संस्थान, स्कूल अवॉर्ड से खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा।

आयोजन सचिव इन्द्रजीत मौर्य ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग होंगे। इस मौके पर विधायक भगवानदास सबनानी, द्रोणाचार्य अवार्डी महासिंह, डीसीपी रियाज इकबाल, मृगेंद्र सिंह, एएस सिंहदेव, राजेंद्र राहुरीकर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के खिलाड़ी अतिथि शूटिंग ओलंपियन ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर एवं पैरालंपिक पदक विजेता कपिल परमार होंगे। समारोह प्रात: 11 बजे से शुरू होगा। खिलाडिय़ों को अवॉर्ड, सम्मान पत्र, शॉल, श्रीफल से नवाजा जाएगा।

एनएसटी खेल अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होने वाले खिलाडिय़ों की सूची

1. मध्यप्रदेश खेल रत्न

– विवेक सागर (हॉकी ओलंपियन) मध्यप्रदेश पुलिस

– ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- (शूटिंग ओलंपियन) मप्र अकादमी

2. स्पोर्ट्स मैन ऑफ द ईयर

– कपिल परमार (जूडो पैरालंपिक) सीहोर

– रूबिना फ्रांसिस (शूटिंग पैरालंपिक) मप्र अकादमी

3. पैरालंपिक स्पेशल अवार्ड

– प्राची यादव (केनोइंग-कयाकिंग) मप्र अकादमी

– पूजा ओझा (केनोइंग-कयाकिंग) भिंड

4. श्रेष्ठ खिलाड़ी अवॉर्ड

– संचय सिंह (स्केटिंग) भोपाल

– वंदना ठाकुर (बॉडी बिल्डिंग) इंदौर

– समरदीप सिंह (शॉटपुट, एथलेटिक्स) मप्र अकादमी

– राहुल सरीन (बॉडी बिल्डिंग) जबलपुर

– जवान सिंह (जु-जित्सू) ग्वालियर

– मोहम्मद हुसैन खान (स्नूकर) रतलाम

– अंकित सिंह बघेल (दिव्यांग क्रिकेट) सतना

5. श्रेष्ठ प्रतिभा अवॉर्ड

– देव मीणा (पोलवाल्ट, एथलेटिक्स) मप्र अकादमी

– भोलू परमार (घुड़सवारी) मप्र अकादमी

– खुशी दभाड़े (फेंसिंग) मप्र अकादमी

– जसरीत मोर (बॉक्सिंग) मप्र अकादमी

– रोहन जैसवाल (बास्केटबाल) भोपाल

– कुनैन दाद (हॉकी) मप्र अकादमी

6. लाइफ टाइम अवॉर्ड

– संध्या अग्रवाल, अर्जुन अवार्डी (क्रिकेट) इंदौर

7. श्रेष्ठ कोच अवॉर्ड

– सिल्टुकर (फुटबाल) मप्र पुलिस

– अशोक यादव (काका) (हॉकी) इंदौर

– साबिर अली (टेबल टेनिस) मप्र अकादमी

– सागरमल गुप्ता (जुडा व जीत कुन्डो) भोपाल

– संदीप अग्रवाल (कराते) बीना

8. खेल प्रमोटर अवॉर्ड

– शिशिर तिवारी (एथलेटिक्स) जबलपुर

– डी.एस. धुर्वे (जुडो) भोपाल

– निकलेश कुमार जैन (शतरंज) कटनी

9. खेल पत्रकार अवॉर्ड

– राजेंद्र सजवान (खेल पत्रकार) दिल्ली

– संजय सिंह (खेल पत्रकार) रायपुर

10. स्पेशल अवॉर्ड

– आमिर अहमद खान दुर्रानी (हॉकी) स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल

– विकास यादव (कमेंटेटर) भोपाल

11. खेल संस्थान अवॉर्ड

– शारदा विहार स्कूल, भोपाल

12. क्लब अवार्ड

– जिला हॉकी संघ, रायसेन

– मिनाल हास्य एवं स्पोर्ट्स क्लब, भोपाल

– इन्द्रजीत मौर्य, संपादक एवं आयोजन सचिव

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top