Uttar Pradesh

भगवा ध्वज के साथ महर्षि वाल्मीकि की निकली शोभायात्रा

फोटो

औरैया, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जनपद के रामलीला मैदान के पास स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से गुरुवार काे धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। फफूंद नगर की प्रमुख सड़कों पर निकली शोभायात्रा में सजी सजीव झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।

महर्षि वाल्मीकि मंदिर में उनकी प्रतिमा की आरती पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दोपहर से नगर की मुख्य सड़कों पर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के आगे बैंडबाजों पर भजन संगीत के साथ लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए हुए चल रहे थे। लवकुश का स्वरूप धरे बच्चे रथों की शोभा बढ़ा रहे थे। भगवान भोलेनाथ, श्रीराम, महर्षि वाल्मीकि, मयूर रूप में श्रीकृष्ण राधा और रथ पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता की सजीव झांकी के पीछे रामायण के साथ महर्षि वाल्मीकि की पालकी चल रही थी। शोभा यात्रा टाकीज रोड, मोहल्ला कायस्थान, भराव, ऊंचा टीला होकर औरैया-फफूंद मार्ग पर पहुंची और तारहपुर, मोतीपुर, अछल्दा चौराहा, तिराहा चमनगंज, ख्यालीदास से पुन: वापस आकर राम लीला मैदान कर जाकर समाप्त हो गई। सुरक्षा की दृष्टि से बाल्मीक जयन्ती में डीएम ड्रा० इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर, सीओ अजीतमल भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर प्रदीप बाल्मीकि, मुकेश कुमार, संजय, अरविंद, पप्पू, अजय कुमार, मनोज, रामू सहित वाल्मीक समाज के लोग मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Most Popular

To Top