HimachalPradesh

हर्षवर्धन चौहान ने यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का शुभारंभ किया

नाहन, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । उद्योग, संसदीय मामलों और श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। उद्योग मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर इस सांस्कृतिक संध्या का आगाज़ किया।

इससे पूर्व, उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया और विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के महत्वपूर्ण धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थानों में से एक है।

उन्होंने बताया कि कल-कल बहती यमुना नदी के किनारे बसा यह सुंदर शहर गुरु गोविंद सिंह के कारण देश-विदेश में प्रसिद्ध है। उत्तराखंड और हरियाणा के साथ सटे इस क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं में अद्भुत विविधता और विभिन्न संस्कृतियों का समावेश देखने को मिलता है

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top