Bihar

नरगा कोठी क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद में दूसरे दिन झारखंड का रहा दबदबा

विजयी प्रतिभागी

भागलपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । पूरनमल बाजोरिया शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति के आयोजकत्व में चल रहे क्षेत्रीय एथलेटिक्स खेलकूद के दूसरे दिन गुरुवार को तीनों प्रांत दक्षिण बिहार, उत्तर बिहार एवं झारखंड के भैया बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

दूसरे दिन के खेल में किशोर वर्ग 100 मीटर दौड़ में वेद प्रकाश शर्मा झारखंड ने प्रथम स्थान एवं गुलशन कुमार दक्षिण बिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। किशोर वर्ग बहन 100 मीटर दौड़ में लक्ष्मी कुमारी झारखंड ने प्रथम स्थान एवं पूजा कुमारी दक्षिण बिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग 100 मीटर दौड़ में सोनू उरांव झारखंड ने प्रथम स्थान एवं अभिषेक कुमार झारखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बहन किशोर वर्ग 100 मीटर दौड़ में तृषा सेन झारखंड ने प्रथम स्थान एवं श्रेया कौशिक उत्तर बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बाल वर्ग 100 मीटर दौड़ में रितेश कुमार दक्षिण बिहार ने प्रथम स्थान एवं आर्यन आदर्श दक्षिण बिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक किशोर वर्ग बहन में अंशु कुमारी झारखंड ने प्रथम स्थान एवं मानसी कुमारी दक्षिण बिहार में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग गोला फेंक में अंशु कुमारी झारखंड ने प्रथम स्थान, आकांक्षा पांडे झारखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

बाल वर्ग बहन 600 मीटर दौड़ में अलका कुमारी झारखंड ने प्रथम स्थान एवं नमिता कुमारी झारखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मी दौड़ किशोर वर्ग बहन में बिंदु कुमारी झारखंड ने प्रथम स्थान एवं अनंत झारखंड में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग भैया 1500 मीटर दौड़ में आलोक उरांव झारखंड ने प्रथम स्थान, मानस राज दक्षिण बिहार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तरुण वर्ग बहन 1500 मीटर दौड़ में सोनम कुमारी झारखंड ने प्रथम स्थान एवं निर्जला कुमारी झारखंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। आज समाचार लिखने तक कुल 39 इवेंट का खेल हुआ जिसमें 31 गोल्ड झारखंड को 5 गोल्ड दक्षिण बिहार को एवं तीन गोल्ड उत्तर बिहार को प्राप्त हुआ।

इस मौके पर क्षेत्रीय सचिव नकुल शर्मा ने कहा कि खेल मनोरंजन के साथ शारीरिक गतिविधि है। खेल एक उद्देश्य पूर्ण एवं निश्चित लक्ष्य वाला शारीरिक क्रियाकलाप है। खेलकूद से भैया बहनों के पांच घटकों का विकास होता है। इस अवसर पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री ख्यालीराम, क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा, झारखंड के प्रदेश सचिव अजय तिवारी, ब्रह्मदेव प्रसाद, फणीश्वर नाथ, विनोद कुमार, सुरेश मंडल, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, रत्नेश कुमार, सुमित रौशन, संजय मंडल, गौरी शंकर सिंह श एवं मीडिया प्रभारी शशि भूषण मिश्र उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Most Popular

To Top