HEADLINES

खरगे, राहुल और प्रियंका ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

19_12_2023-rahul_and_priyanka_1_23608316.jpg

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उनको नमन किया।

खरगे ने एक्स पोस्ट में कहा कि महान धर्मग्रंथ रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं।

सत्य, संयम, साहस, स्नेह, सद्भाव, समानता और सौहार्द के संदेशवाहक महर्षि वाल्मीकि की रचनाएं हमें तप, त्याग, प्रेम एवं निरंतर कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देती हैं एवं सामाजिक न्याय व दीन-हीन के पक्ष में खडे़ होने की शिक्षा देती है।

राहुल गांधी ने कहा कि रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सभी को शुभकामनाएं। आज सुबह इस सुअवसर पर दिल्ली में वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किया। इसी परिसर में महात्मा गांधी ने वाल्मीकि समाज के साथ वक्त बिताया था, कुछ समय रुककर प्रेरणा प्राप्त की। मानवता को प्रेम और करुणा सत्य, न्याय और समरसता का मार्ग दिखाने वाले महर्षि वाल्मीकि को शत् शत् नमन।‘‘

पियंका ने कहा कि महान धर्मग्रंथ के रचनाकार, सामाजिक बदलाव और बराबरी के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं। एक घायल पक्षी के प्रति उपजी करुणा से प्रेरित होकर महाकाव्य रचनेवाले वाल्मीकि ने दया, करुणा और अहिंसा का संदेश दिया। उनका जीवन संदेश भारतीय संस्कृति का आधार है जिससे करोड़ों लोग प्रेरणा लेते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / बिरंचि सिंह

Most Popular

To Top