HEADLINES

मोर मुकुट कटि काछिनी, कर मुरली उर माल, यहि बानिक मो मन बसौ सदा बिहारीलाल…

बांसुरी धारण कर बांके बिहारी ने भक्तों को दिए दर्शन, श्रद्धा का उमड़ा सैलाब।

मथुरा, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । वृंदावन में शरद पूर्णिमा बुधवार श्वेत वस्त्रों में बांसुरी धारण कर बांके बिहारी महाराज ने भक्तों को दर्शन दिए। आराध्य के दर्शन करने को जनसैलाब उमड़ पड़ा।

तीर्थनगरी वृंदावन स्थित ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर में शरद पूर्णिमा पर बुधवार को आराध्य ने श्वेत वस्त्र में भक्तों को दर्शन दिए। महारास के मोहन वस्त्राभूषण, सिर पर मोर मुकुट और होठों पर मुरली धारण कर बांकेबिहारी महाराज के भक्तों को मनोहारी दर्शन दिए। वर्ष में एक बार इन विशेष दर्शनों की एक झलक पाने को भक्तों का उमड़ पड़े। ठा. बांकेबिहारी मंदिर में आराध्यदेव प्रभु बांकेबिहारी की विशेष पूजा-अर्चना की। प्रभु दर्शन के लिए पट खुलते ही देश-विदेशों से आए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में शरद पूर्णिमा की अद्भुत छटा भक्तों को दर्शन के दौरान देखने को मिली। प्रभु ने भक्तों को शरद पूर्णिमा के दिन विशेष पोशाक कमर पर बंधी कटि काछनी में दर्शन दिए। मंदिर के सेवाधिकारी शुभम गोस्वामी ने बताया कि शरद पूर्णिमा के दिन ठाकुरजी महारास के दर्शन भक्तों को देते हैं। उनको चंद्र कला और मेवाओं की खीर का भोग सेवित किया गया।

(Udaipur Kiran) / महेश कुमार

Most Popular

To Top