Uttar Pradesh

जेठानी की हत्या में देवरानी प्रेमी संग गिरफ्तार

पुलिस लाइन सभागार में सीमा हत्याकांड का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह व सीओ कांठ अपेक्षा निबांडिया और पुलिस गिरफ्त में आरोपित।

मुरादाबाद, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । कांठ थाना क्षेत्र के दरियापुर रफायतपुर में दो दिन पूर्व हुई सीमा हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने बुधवार को कर दिया है। देवरानी सुधा ने अपने प्रेमी नीटू उर्फ लिटिल के साथ मिलकर जेठानी सीमा की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक देहात कुंवर आकाश सिंह व पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ अपेक्षा निबांडिया ने सीमा हत्याकांड का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सीमा की हत्या में उसकी देवरानी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अपना गुनाह स्वीकारते हुए दोनों ने बताया कि उन्हें रंगरेलियां मनाते हुए सीमा ने रंगेहाथों पकड़ लिया था। देवरानी सुधा को डर था कि परिवार वालों के सामने जेठानी कही उसका भेद न खोल दे। इस वजह से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

आरोपित लिटिल कुमार ने बताया कि सुधा की शादी सात माह पूर्व दरियापुर के सौऱभ कुमार के साथ हुई है। लेकिन उसका सम्बंध उससे करीब ढाई साल पुराना है। शादी के बाद भी वो चोरी छिपे उससे मिलने आती थी। उनके सम्बंधों की जानकारी सीमा हो गई थी, जिसको लेकर वो सुधा को ताने देती रहती थी। 14 अक्टूबर को जब घर में कोई नहीं था तो सुधा के कहने पर उसके घर पहुंचा।

सीमा भूसा लेने कमरे में पहुंची तो मैने उसे पीछे से पकड़ लिया। तुरन्त ही सुधा भी वहां पहुंच गयी। दोनों ने मिलकर दराती और चाकू से सीमा का गला काट दिया था। शव को छोड़कर वे लोग भाग गये थे। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल

Most Popular

To Top