Haryana

हिसार : नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा विकास के नए आयाम करेगा स्थापित : अनिल सैनी

पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी।

नायब सैनी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर पार्टी नेतृत्व का जताया आभार

हिसार, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने को लेकर नगर निगम निवर्तमान सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी के कार्यालय में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी मानी ने बुधवार को कहा कि नायब सैनी ने मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता का दिल जीतने का काम किया, जिसके चलते भाजपा ने प्रदेश में जीत की हैट्रिक लगाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए,जिसके चलते आज प्रदेश की जनता उनकी मुरीद हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी की हरियाणा की जनता में लोकप्रियता को देखते हुए आज पार्टी के विधायक दल की बैठक में उनको विधायक दल का नेता चुना गया और उनको पुन: प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा है कि नायब सिंह सैनी पहले भी लोगों के दिलों पर राज करते रहे हैं। पार्टी केंद्रीय नेतृत्व ने सारे माहौल को देखते हुए उनको प्रदेश का सीएम बनाने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। उन्होंने कहा है कि नायब सिंह सैनी बड़े मेहनती और ईमानदार रहे हैं और उनकी कार्यशैली हमेशा प्रत्येक व्यक्ति और प्रत्येक समाज के लिए बेहतरीन रही है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top